KNEWS DESK – बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म किंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल तेज कर दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है, जिससे इसकी चर्चा और भी बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स पूरे भारत के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये में बेच दिए गए हैं। इस बड़ी डील को Pen Studios ने फाइनल किया है, जो देशभर में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेगी। खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब यह कंपनी शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ी है।
इससे पहले भी Pen Studios, जवान, डंकी और जीरो जैसी फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट कर चुकी है। इसके अलावा Red Chillies Entertainment के बैनर तले बनी बदला और इत्तेफाक भी इसी कंपनी ने रिलीज की थीं। ऐसे में एक बार फिर यह साझेदारी चर्चा में है।
फिल्म को शाहरुख की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। उनके साथ सिद्धार्थ आनंद भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जो फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर तैयार हो रही यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘किंग’ का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को लगभग 350 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है। इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और राघव जुयाल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।