KNEWS DESK – महान गायिका आशा भोसले के निधन के बाद जहां पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, वहीं सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने के बीच एक बड़ी चूक ने सुर्खियां बटोर ली हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपनी एक गलती की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
श्रद्धांजलि पोस्ट में हुई बड़ी गलती
आथिया शेट्टी ने अपने Instagram अकाउंट पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने गलती से आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की तस्वीर लगा दी, जिनका निधन साल 2022 में हो चुका है।
यह गलती सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बच नहीं पाई और देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग
पोस्ट सामने आते ही यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इस चूक को असंवेदनशील बताया, तो कुछ ने इसे लापरवाही करार दिया। कमेंट सेक्शन में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और नेपोटिज्म पर भी बहस छिड़ गई।
विवाद बढ़ता देख आथिया शेट्टी ने अपनी पोस्ट तुरंत डिलीट कर दी। हालांकि तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।
बाद में दी श्रद्धांजलि
ट्रोलिंग के बाद आथिया ने बिना किसी सफाई के एक नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सही तरीके से आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आथिया शेट्टी, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी हैं। हाल ही में वह मां भी बनी हैं।