KNEWS DESK- म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका Asha Bhosle की तबीयत को लेकर हाल ही में सामने आई खबरों ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया था। शुरुआत में ऐसी खबरें आईं कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब इस मामले पर उनकी पोती Zanai Bhosle ने आधिकारिक जानकारी साझा कर स्थिति साफ कर दी है।
जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आशा भोसले को हार्ट अटैक नहीं आया है। उन्होंने लिखा कि उनकी दादी फिलहाल कमजोरी और सीने में संक्रमण (चेस्ट इंफेक्शन) की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है।
जनाई ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि आशा भोसले का इलाज जारी है और उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे की अपडेट समय-समय पर साझा की जाएगी।
https://www.instagram.com/p/DW_0zDaDC-K/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
92 वर्षीय आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी है और कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितनी पहले बताई जा रही थी।
फिलहाल, फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनकी हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।