विवाद के बाद Badshah का बड़ा फैसला, ‘टटीरी’ का नया वर्जन इस दिन होगा रिलीज

KNEWS DESK – मशहूर सिंगर और रैपर Badshah एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं बल्कि उसी गाने का बदला हुआ वर्जन है। हाल ही में उनका हरियाणवी ट्रैक ‘टटीरी’ विवादों में घिर गया था, जिसके बाद अब उन्होंने इसका नया वर्जन रिलीज करने का ऐलान कर दिया है।

विवाद के बाद बड़ा फैसला

‘टटीरी’ गाने के कुछ लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। खासतौर पर National Commission for Women ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। बढ़ते विरोध के बीच बादशाह ने माफी भी मांगी थी।

अब बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि वह इस गाने का नया वर्जन ‘टटीरी फिर से’ नाम से रिलीज करने जा रहे हैं। यह गाना 14 अप्रैल 2026 को सभी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगा।

https://www.instagram.com/p/DW8kWKBjMAC/

बदले गए हैं विवादित हिस्से

बादशाह ने साफ किया कि नए वर्जन में उन सभी हिस्सों को हटा दिया गया है, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग और समाज के लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और उसी के आधार पर गाने में बदलाव किए।

अपने पोस्ट में बादशाह ने यह भी कहा कि एक कलाकार होने के साथ-साथ समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है। उनके मुताबिक, संगीत उनके लिए अपनी जड़ों, भाषा और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने का जरिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *