KNEWS DESK – फिल्मी गलियारों से एक और रिश्ते के खत्म होने की खबर सामने आ रही है। चर्चाएं हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Sanya Malhotra और सितारवादक Rishab Rikhiram Sharma का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन फैंस के बीच इनके रिश्ते को लेकर काफी समय से चर्चा थी।
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह नोटिस किया गया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। कुछ समय पहले दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। फैंस को उम्मीद थी कि यह रूमर्ड कपल जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकता है, लेकिन अब मामला उल्टा हो गया है।
https://www.instagram.com/p/DWRCxqECPY2/?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और तभी से उनके डेट करने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। अब अचानक आई ब्रेकअप की खबर ने उनके चाहने वालों को निराश कर दिया है।
हालांकि, अब तक ना तो सान्या मल्होत्रा और ना ही ऋषभ रिखीराम शर्मा की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में इन खबरों की पूरी पुष्टि होना अभी बाकी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या मल्होत्रा लगातार अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘Mrs.’ में नजर आई थीं, जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके अलावा वह ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ में भी दिखाई दीं।आने वाले समय में सान्या, Rajkummar Rao के साथ फिल्म ‘Toaster’ में नजर आने वाली हैं।