ट्रंप के सीजफायर के बीच दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, तुरंत की देश छोड़ने की अपील

डिजिटल डेस्क- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीचडोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बादईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से जल्द से जल्द देश छोड़ने की अपील की गई है। दूतावास ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में रहना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत सुरक्षित निकासी की योजना बनाएं और इस प्रक्रिया में दूतावास के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि नागरिक केवल उन्हीं रास्तों का इस्तेमाल करें, जो दूतावास द्वारा सुझाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे

सबसे अहम चेतावनी यह दी गई है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना दूतावास की सलाह के किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। स्वतंत्र रूप से बॉर्डर तक पहुंचने का प्रयास खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में सभी को निर्देश दिया गया है कि वे केवल आधिकारिक मार्गदर्शन का ही पालन करें, ताकि किसी भी तरह के जोखिम से बचा जा सके। भारतीय दूतावास ने नागरिकों की सहायता के लिए कई आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और एक आधिकारिक ईमेल आईडी भी साझा की है। जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं और सुरक्षित निकासी से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। दूतावास की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार है। गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रैल को भी दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की थी, जब क्षेत्र में सैन्य तनाव चरम पर था। उस समय भारतीयों को 48 घंटे तक घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी। साथ ही उन्हें सैन्य ठिकानों और बिजली प्रतिष्ठानों से दूर रहने, ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों से बचने और अनावश्यक आवाजाही न करने के निर्देश दिए गए थे।

लगातार दूतावास की टीमों के संपर्क में रहे भारतीय

दूतावास द्वारा संचालित सुरक्षित आवासों में ठहरे भारतीय नागरिकों को अपने कमरों में ही रहने और दूतावास की टीमों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया था। अब जब युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है, तब भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं मानी जा रही है, जिसके चलते यह नई एडवाइजरी जारी की गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए यह स्पष्ट है कि क्षेत्रीय परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और किसी भी समय स्थिति फिर से बिगड़ सकती है। ऐसे में भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *