KNEWS DESK – कभी अपनी खतरनाक मुस्कान और दरिंदगी भरी आंखों से बड़े-बड़े हीरो को डराने वाले Ranjeet आज भी उतने ही चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका विलेन वाला अंदाज नहीं, बल्कि उनकी जबरदस्त फिटनेस है। 70-80 के दशक में अपनी नेगेटिव भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले रंजीत अब 84 साल की उम्र में भी जिम में पसीना बहाकर लोगों को हैरान कर रहे हैं।
हाल ही में रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनकी बेटी भी उनके साथ दिखाई देती हैं, जो उन्हें एक्सरसाइज के लिए मोटिवेट करती हैं। शुरुआत में रंजीत थोड़े हिचकिचाते नजर आते हैं और कहते हैं कि ये एक्सरसाइज काफी मुश्किल है।
लेकिन जैसे ही उनकी बेटी उन्हें मजेदार अंदाज में कहती हैं कि “सोचिए आपकी फिल्म की हीरोइन है और आपको उसे पकड़ना है,” रंजीत तुरंत जोश में आ जाते हैं। इसके बाद वह तेजी से एक्सरसाइज करने लगते हैं और कहते हैं, “छोड़ दूं? नहीं छोड़ूंगा!” इस दौरान दोनों की हंसी-मजाक भरी केमिस्ट्री ने वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया।
https://www.instagram.com/reels/DWwC3kVCnfy/
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रंजीत की एनर्जी और क्यूट अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक वक्त था जब उनकी स्क्रीन इमेज इतनी डरावनी थी कि लोग असल जिंदगी में भी उनसे दूरी बनाने लगे थे, लेकिन अब वही रंजीत अपने फन और फिटनेस से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
रंजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, कभी स्विमिंग पूल में, तो कभी परिवार के साथ मस्ती करते हुए।
करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके रंजीत आज भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। हाल ही में वह फिल्म Housefull 5 में नजर आए, जिसमें उन्होंने एक अमीर बिजनेसमैन का किरदार निभाया।