KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ गई है। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
700 करोड़ का ऑफर ठुकराया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ के मेकर्स को इसके दोनों पार्ट्स के ओटीटी राइट्स के लिए करीब 700 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया।
बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जिसे देखते हुए मेकर्स का मानना है कि ओटीटी राइट्स की कीमत इससे कहीं ज्यादा होनी चाहिए। यही वजह है कि टीम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती।
1000 करोड़ की डील की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म के रिलीज के करीब आने और ज्यादा कंटेंट सामने आने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने ऑफर्स बढ़ा सकते हैं। कहा जा रहा है कि टीम करीब 1000 करोड़ रुपये तक की डील की उम्मीद कर रही है।
खबर ये भी है कि मेकर्स एक अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं। हो सकता है कि पहले पार्ट के रिलीज के बाद उसके प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे पार्ट के ओटीटी राइट्स बेचे जाएं। इससे फिल्म की वैल्यू और बढ़ सकती है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और राघव जुयाल जैसे सितारे नजर आएंगे।