KNEWS DESK – ओटीटी की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है। चार सफल सीजन के बाद अब दर्शकों को इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। अच्छी खबर ये है कि मेकर्स ने ‘पंचायत 5’ को लेकर नया अपडेट दे दिया है।
6 साल पूरे, नई शुरुआत की तैयारी
‘पंचायत’ का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को Prime Video पर रिलीज हुआ था। अब इस सीरीज को पूरे 6 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने सीजन 5 की कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
शूटिंग जारी, तस्वीरें हुईं वायरल
शेयर की गई तस्वीरों में सचिव जी, प्रधान जी, प्रहलाद चा, विकास, रिंकी और बनराकस जैसे सभी फेवरेट कैरेक्टर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘पंचायत 5’ की शूटिंग फिलहाल जारी है।
कैप्शन में लिखा गया, “फुलेरा में 6 साल हो गए हैं और हम इस गांव को कभी छोड़ना नहीं चाहते।” इस इमोशनल मैसेज ने फैंस को और भी ज्यादा जुड़ाव महसूस कराया।
इस साल ही आएगा नया सीजन
हालांकि रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले मुंबई में हुए एक इवेंट में प्राइम वीडियो ने कन्फर्म किया था कि ‘पंचायत 5’ इसी साल रिलीज होगी। अब फैंस को बस इसकी रिलीज डेट का इंतजार है।
पिछले सीजन में दिखाया गया था कि प्रहलाद चा को चुनाव लड़ने का ऑफर मिलता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीजन 5 में फुलेरा की राजनीति और भी दिलचस्प मोड़ ले सकती है।