KNEWS DESK – Ramayana का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। Ranbir Kapoor के राम अवतार ने जहां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, वहीं टीजर के हर फ्रेम की भव्यता ने इसे “पीक सिनेमा” तक का दर्जा दिला दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म की कास्टिंग, विजुअल्स और ग्रैंड प्रेजेंटेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
राम अवतार में छाए रणबीर कपूर
करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में रणबीर कपूर के कई शानदार शॉट्स देखने को मिलते हैं। उनका शांत, तेजस्वी और दिव्य रूप दर्शकों के दिलों को छू रहा है। हर फ्रेम में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार है कि फैंस इसे अब तक के बेस्ट पौराणिक प्रेजेंटेशन में से एक बता रहे हैं।
टीजर में भले ही पूरा फोकस राम के किरदार पर है, लेकिन अंत में एक ऐसा मोमेंट आता है जिसने दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। दरअसल, Yash के रावण अवतार की बेहद छोटी झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
रावण का लुक बना चर्चा का विषय
टीजर के एक खास फ्रेम में यश रावण के रूप में नजर आते हैं—सिर पर भव्य मुकुट, सोने की लंका का बैकड्रॉप और शानदार कॉस्ट्यूम डिजाइन। पुष्पक विमान की झलक भी उसी फ्रेम में दिखाई देती है, जिसकी डिटेलिंग और VFX ने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि इस बार मेकर्स ने रावण के लुक को पूरी तरह रिवील नहीं किया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
यश की एंट्री का इंतजार
KGF Chapter 2 के बाद से यश की कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Toxic भी चर्चा में है, लेकिन फिलहाल ‘रामायण’ में उनके रावण अवतार को लेकर ज्यादा बज बना हुआ है।
फिल्म के प्रोडक्शन, VFX और म्यूजिक को देखकर साफ है कि मेकर्स इसे बेहद बड़े स्तर पर बना रहे हैं। हर सीन में डिटेलिंग और सिनेमाई भव्यता झलकती है, जो इसे एक विजुअल ट्रीट बनाती है।