‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 14वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

KNEWS DESK – Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। Ranveer Singh की इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शानदार प्रदर्शन के चलते फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

14वें दिन भी बरकरार रहा जलवा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 14वें दिन करीब 20.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यही नहीं, फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी भी लगभग 19.8% रही, जो दर्शाता है कि वीकडेज में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बड़ी संख्या में शोज के साथ फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।

वर्ल्डवाइड कमाई ने चौंकाया

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1,101.47 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है, जबकि नेट कलेक्शन 920.02 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1,466.47 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है। इसी के साथ यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R. Madhavan और Rakesh Bedi जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। साथ ही Yami Gautam का कैमियो भी दर्शकों को सरप्राइज देता है। सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

फिल्म की कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। खासतौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग को दर्शक खूब सराह रहे हैं, जिससे फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *