KNEWS DESK – Ramayana का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। Ranbir Kapoor भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनका यह दिव्य अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस अब टीजर देखने के बाद और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
राम के रूप में छाए रणबीर कपूर
डायरेक्टर Nitesh Tiwari की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में रणबीर कपूर ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के किरदार को बेहद सादगी और गरिमा के साथ निभाया है। टीजर में उनका लुक शांत, तेजस्वी और आध्यात्मिक नजर आता है, जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है।
https://www.instagram.com/reels/DWnX5exDLX9/
दमदार म्यूजिक और शानदार विजुअल्स
करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में हर सीन बेहद भव्य और सिनेमाई नजर आता है। फिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने इसे अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक और VFX इसे और भी प्रभावशाली बनाते हैं, जिससे फिल्म के स्केल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
रावण के रूप में यश की झलक
टीजर के अंत में Yash की रावण के रूप में एक झलक भी दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। साथ ही पुष्पक विमान का भव्य दृश्य भी फिल्म के बड़े बजट और हाई-एंड VFX का संकेत देता है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा Sai Pallavi और Sunny Deol भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी| पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।