भारत में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनी हुई, पश्चिम एशिया संकट पर संसद में बोले भाजपा सांसद

KNEWS DESK- बीजेपी सांसद नरहरि हीरालाल अमीन ने ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी अंतरराष्ट्रीय संकट को लेकर सरकार की ओर से भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट के बीच भारत में आम जनता की ज़रूरतों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है।

नरहरि हीरालाल अमीन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल समेत सभी आवश्यक चीजें देश में उपलब्ध हैं और सरकार अपनी नीतियों के अनुसार नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा, “जहां-जहां लोगों को तकलीफ होगी, सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। इस संकट की घड़ी से पूरे भारत को बाहर लाने का काम मोदी सरकार करेगी।”

सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि वे केवल राजनीतिक बयानबाज़ी में लगे हैं, जबकि देश की 140 करोड़ जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि भारत इस वैश्विक तनाव के बावजूद स्थिर और सुरक्षित बना रहेगा।

इस बयान से यह संदेश गया कि भारत की सरकार अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच भी नागरिकों की सुरक्षा और देश की आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *