KNEWS DESK- इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का सागर में 2 मार्च को आए तेज भूकंप ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। Indonesia के उत्तरी हिस्से में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई, हालांकि United States Geological Survey ने शुरुआती तौर पर इसकी तीव्रता 7.8 बताई थी। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप का असर North Maluku Sea के आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा देखा गया। इसका केंद्र Ternate से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित था, जिसके चलते आसपास के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। झटकों के बाद कुछ इलाकों में छोटी सुनामी लहरें भी दर्ज की गईं।
Pacific Tsunami Warning Center ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि Philippines, Malaysia, Taiwan और Papua New Guinea के तटीय क्षेत्रों में हल्की लहरें उठ सकती हैं। हालांकि Hawaii, Guam और अन्य दूरस्थ द्वीपों के लिए किसी बड़े खतरे से इनकार किया गया है।
भूकंप के झटके North Sulawesi के तटीय शहर Bitung में भी तेज़ी से महसूस किए गए, जहां घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी मार्टेन मंडागी ने बताया कि झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जागकर तुरंत बाहर भागने लगे।
फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान, हताहत या तबाही की तत्काल कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसियां और इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।