मेक इन इंडिया को बड़ा बूस्ट… Negev 7.62×51 LMG से लैस हुई सेना, जानिए इसकी ताकत और खासियत

KNEWS DESK – भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। Israel Weapon Industries (IWI) ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ हल्की मशीनगनों (LMG) की पहली खेप सौंप दी है।

पहली खेप में 2,000 मशीनगन की डिलीवरी

कंपनी के अनुसार, 41,000 मशीनगनों के बड़े ऑर्डर में से करीब 2,000 Negev 7.62×51 LMG पिछले हफ्ते भारत को दी गई हैं। योजना है कि इस साल के अंत तक लगभग 4,000 और मशीनगनों की सप्लाई की जाएगी।

इन हथियारों की आपूर्ति IWI और Adani Group की संयुक्त कंपनी PLR Systems द्वारा की गई है, जो भारत में छोटे हथियारों के निर्माण में अग्रणी निजी कंपनी मानी जाती है।

‘मेक इन इंडिया’ को मिला बड़ा बढ़ावा

यह डिलीवरी भारत में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभव हो पाई है। इससे देश में रक्षा निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और सेना को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले हथियार उपलब्ध हो सकेंगे।

आधुनिक तकनीक से लैस LMG

Negev 7.62×51 LMG इजराइली सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक हल्की मशीनगन है। इसमें सेमी-ऑटोमैटिक और फुल-ऑटोमैटिक दोनों मोड मौजूद हैं, जिससे यह अलग-अलग परिस्थितियों में बेहद प्रभावी साबित होती है।

इसकी खासियत यह है कि यह 7.62 मिमी कैलिबर के गोला-बारूद का इस्तेमाल करती है और मजबूत सुरक्षा कवच को भेदने में सक्षम है। इसे हेलीकॉप्टर, सैन्य वाहनों और नौसेना प्लेटफॉर्म पर भी लगाया जा सकता है।

LMG की प्रमुख खूबियां

  • 7.62×51 मिमी कैलिबर
  • करीब 1,000 मीटर की प्रभावी रेंज
  • लगभग 7.6 किलोग्राम वजन
  • प्रति मिनट 600 से 750 राउंड फायरिंग क्षमता
  • 90% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ निर्माण

सेना की ताकत में होगा इजाफा

भारत अपनी सीमाओं—खासतौर पर एलएसी और एलओसी—पर सुरक्षा को लगातार मजबूत कर रहा है। ऐसे में ये नई मशीनगनें सेना की मारक क्षमता और ऑपरेशनल दक्षता को और बढ़ाने में मदद करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *