गर्मियों में क्यों फायदेमंद है सौंफ? पेट की गर्मी से लेकर पाचन तक—जानिए इसके कमाल के फायदे

सौं

KNEWS DESK: गर्मियों का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, सूजन और पेट में जलन आम हो जाती हैं। ऐसे में हर छोटी परेशानी के लिए दवा लेना जरूरी नहीं। आपकी रसोई में मौजूद सौंफ (Fennel Seeds) एक आसान और असरदार घरेलू उपाय हो सकता है। आयुर्वेद में सौंफ को ठंडी तासीर वाली औषधि माना गया है, जो शरीर के पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है।

सौंफ के जबरदस्त फायदे

1. गैस और ब्लोटिंग से राहत
खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से पेट में गैस और सूजन की समस्या कम होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर पेट को हल्का महसूस कराता है।

2. थकान और ऐंठन में आराम
सौंफ की चाय गर्मियों में बेहद फायदेमंद होती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ थकान दूर करती है। महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और सूजन में भी इससे राहत मिलती है।

3. पेट दर्द और कब्ज में कारगर
सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं, जो पेट दर्द, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

4. पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है
रोजाना सीमित मात्रा में सौंफ का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आंतों की गतिविधियों को संतुलित बनाए रखता है।

5. IBS मरीजों के लिए फायदेमंद
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से परेशान लोगों के लिए भी सौंफ राहत पहुंचाने में मददगार मानी जाती है।


कैसे बनाएं सौंफ की चाय?

सौंफ की चाय बनाना बेहद आसान है।

  • एक कप पानी में 1 चम्मच सौंफ डालें
  • 5–10 मिनट तक उबालें
  • छानकर गर्म-गर्म पिएं

स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसे खाने के बाद पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।


ऐसे करें सौंफ का सेवन

  • भोजन के बाद सौंफ और मिश्री चबाएं
  • सौंफ का शर्बत पीएं
  • रोजाना 1 चम्मच सौंफ का सेवन करें

ध्यान रखने वाली बातें

  • सौंफ का सेवन सीमित मात्रा में ही करें
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *