54 की उम्र में अरमान कोहली की सीक्रेट वेडिंग! मिस्ट्री वुमन संग लिए सात फेरे

KNEWS DESK – 90 के दशक के जाने-माने अभिनेता अरमान कोहली एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इस बार खबर है कि उन्होंने 54 साल की उम्र में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

दरअसल, अरमान कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह शादी के जोड़े में एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में एक्टर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने और गले में जयमाला डाले दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके साथ खड़ी महिला दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है।

इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई और फैंस उन्हें शादी की बधाइयां देने लगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर परिवार के कुछ करीबी सदस्य ही मौजूद थे।

कौन हैं अरमान कोहली की दुल्हन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान कोहली की दुल्हन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि वह भारत से नहीं हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से भी कोई संबंध नहीं है।

हालांकि, अभी तक एक्टर की तरफ से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे यह साफ नहीं हो पाया है कि ये तस्वीरें किसी निजी समारोह की हैं या किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं।

जन्मदिन पर दिया सरप्राइज?

बताया जा रहा है कि अरमान कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। ऐसे में यह खबर और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है।

पहले भी चर्चा में रही पर्सनल लाइफ

अरमान कोहली का नाम 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। खास तौर पर आयशा जुल्का के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सगाई तक हो चुकी थी, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया। हालांकि, इस मामले में कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *