‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी में सौम्या टंडन का जलवा, रणवीर सिंह को मारा मजाकिया थप्पड़, वीडियो वायरल

KNEWS DESK – डायरेक्टर Aditya Dhar की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है और पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ आंकड़े दर्ज कर चुकी है।

फिल्म की इसी बड़ी सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए हाल ही में ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की। इस पार्टी में जहां कई सितारे मौजूद रहे, वहीं रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाने वाली Saumya Tandon ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

सक्सेस पार्टी में छाईं सौम्या टंडन

सौम्या टंडन ने इस पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के कई सिंगर्स और एक्टर्स एक साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच एक वीडियो ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें सौम्या टंडन अपने फिल्म के चर्चित सीन को रीक्रिएट करती दिखाई दे रही हैं। फिल्म में वह गुस्से में Ranveer Singh के किरदार हमजा अली मजारी को थप्पड़ मारती हैं और अब वही सीन उन्होंने पार्टी में मजेदार अंदाज में दोहराया।

https://www.instagram.com/p/DWFHOllCJ-3/

‘थप्पड़ क्वीन’ बना खास टैग

इस वीडियो के साथ सौम्या टंडन ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने खास तौर पर Aditya Dhar की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।

सौम्या ने बताया कि रणवीर सिंह ने ही उन्हें ‘थप्पड़ क्वीन’ का टैग दिया और मजाक में कहा कि सेट पर हर कोई उनसे थप्पड़ खाना चाहता था।

इसके अलावा उन्होंने Yami Gautam, Mukesh Chhabra और Sara Arjun के लिए भी खास संदेश शेयर किया।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर ही वर्ल्डवाइड 236 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 139 करोड़ रहा। ये आंकड़े फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को साबित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *