KNEWS DESK – बॉलीवुड की टैलेंटेड और अक्सर अंडररेटेड मानी जाने वाली एक्ट्रेस Yami Gautam एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पहचान बनाने वाली यामी ने हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली कैमियो से दर्शकों का ध्यान खींचा। इससे पहले वह कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ में शाह बानो के किरदार में नजर आई थीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस को ओटीटी पर खूब सराहा गया।
अब Yami Gautam एक बार फिर नए और दिलचस्प जॉनर में वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का ऐलान हाल ही में Amazon Prime Video के एक खास इवेंट के दौरान किया गया, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल
‘नई नवेली’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं का दिलचस्प तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म को मशहूर प्रोड्यूसर Aanand L Rai प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन Balaji Mohan कर रहे हैं।
स्क्रिप्ट तैयार, प्री-प्रोडक्शन जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। इस फिल्म की कहानी Divya Nidhi Sharma ने लिखी है, जो इससे पहले कई चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं।
https://www.instagram.com/p/DWEETVTjCmS/
हालांकि ‘नई नवेली’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि पहले इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और उसके बाद यह Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
फैंस को फिर से चौंकाने को तैयार यामी
कोर्टरूम ड्रामा और स्पाई थ्रिलर के बाद अब हॉरर-कॉमेडी में Yami Gautam को देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। अपनी हर फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करने वाली यामी इस बार भी एक अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।