KNEWS DESK – इस वक्त Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर तरफ छाई हुई है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक, फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दर्शक फिल्म के एक्शन, कहानी और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्टर Prakash Raj का एक क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है।
अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर Prakash Raj ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में एक स्पीकर दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में 80-90 के दशक का मशहूर गाना Abhi Na Jao Chhodkar बज रहा है।
इस वीडियो के साथ Prakash Raj ने कैप्शन लिखा, “मैं… #Dhurandhar से बहुत दूर… क्या आप #justasking हैं?” बस फिर क्या था, इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
https://twitter.com/prakashraaj/status/2034662756109136128?s=20
फैंस इस पोस्ट को अलग-अलग तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह इशारा ‘धुरंधर 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं या कथित प्रोपेगेंडा पर है, जबकि कुछ यूजर्स इसे फिल्म के म्यूजिक या ट्रेंड पर हल्के-फुल्के तंज के रूप में देख रहे हैं।
हालांकि Prakash Raj ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई स्पष्ट संदर्भ दिया, लेकिन इसकी टाइमिंग ने इसे और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। जब एक तरफ Ranveer Singh की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर यह क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा को एक नया मोड़ दे रही है।