KNEWS DESK – लंबे इंतजार के बाद Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही इसने हर तरफ धूम मचा दी है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और शानदार परफॉर्मेंस ने ‘धुरंधर 2’ को इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।
जहां एक ओर Ranveer Singh अपनी जबरदस्त एक्टिंग से छाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म में नजर आए नए सितारे भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कई नए चेहरों की एंट्री हुई है, जिन्होंने अपने छोटे लेकिन असरदार किरदारों से कहानी में जान डाल दी है।
‘धुरंधर 2’ के नए सितारे जिन्होंने जीता दिल
Yami Gautam
फिल्म में यामी गौतम ने शजिया बानो का किरदार निभाया है। भले ही उनका रोल ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन उनके पति Aditya Dhar ने किया है।
Danish Iqbal
दानिश इकबाल फिल्म में दाऊद इब्राहिम के किरदार में नजर आए हैं। उनका रोल छोटा जरूर है, लेकिन स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी काफी प्रभावशाली रही और उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Salim Siddiqui
सलीम सिद्दीकी ने फिल्म में अतीक अहमद का किरदार निभाया है। उनका किरदार कहानी में अहम भूमिका निभाता है और उनकी एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है।
Suvinder Pal
सुविंदर पाल ने ब्रिगेडियर जहांगीर का रोल निभाया है। फिल्म में उनका किरदार एक मजबूत और प्रभावशाली शख्सियत के रूप में सामने आता है।
Udaybir Sandhu
उदयबीर संधू फिल्म में जसकिरत सिंह रंगी के करीबी दोस्त ‘पिंडा’ के रोल में नजर आए हैं। उनका किरदार फिल्म में दोस्ती और इमोशन का अहम हिस्सा जोड़ता है।
Bhasha Sumbli
भाषा सुंबली ने फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी सधी हुई एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचा है।
Hitika Bali
हितिका बाली ने जसकिरत की बहन हरलीन कौर रंगी का किरदार निभाया है। उनका रोल फिल्म के इमोशनल एंगल को और मजबूत बनाता है।
Madhurjeet Sarghi
मधुरजीत सरघी फिल्म में जसकिरत की मां प्रभनीत कौर रंगी के रूप में नजर आई हैं। उनका किरदार कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है।