KNEWS DESK – कॉमेडी क्वीन Bharti Singh और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके दूसरे बेटे यशवीर सिंह उर्फ ‘काजू’ का फेस रिवील, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार करीब 3 महीने बाद कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है।
दरअसल, Bharti Singh ने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए बेटे काजू का चेहरा दिखाया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी देखने लायक थी। लोग नन्हे काजू पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उसकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।
‘मिलिए हमारे काजू से’ – दिल छू लेने वाला व्लॉग
कपल ने अपने व्लॉग का टाइटल रखा—‘मिलिए हमारे काजू से’। वीडियो की शुरुआत में Bharti Singh अपने बेटे का चेहरा गुलाब के फूलों से छिपाती नजर आती हैं, लेकिन कुछ ही पलों बाद धीरे-धीरे फूल हटाकर काजू की पहली झलक दिखाती हैं। पालने में लेटे छोटे से यशवीर की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया।

फैंस बोले—पापा की कार्बन कॉपी
वीडियो सामने आते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। ज्यादातर लोगों का कहना है कि काजू बिल्कुल अपने पिता Haarsh Limbachiyaa की कार्बन कॉपी है। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि काजू अपने पापा और दादाजी जैसा दिखता है, जबकि कुछ का कहना है कि बड़े बेटे गोला मां Bharti Singh पर गया है और काजू पापा पर।
हालांकि, वीडियो में Haarsh Limbachiyaa खुद कहते नजर आए कि उन्हें लगता है काजू अपनी मां जैसा दिखता है।
परिवार में खुशियों का माहौल
गौरतलब है कि Bharti Singh ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ का स्वागत किया था।
Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी और लंबे समय तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए।