‘ऑपरेशन से पहले बातचीत हुई…’ UK07 राइडर अनुराग डोभाल की हेल्थ अपडेट, मैनेजर ने बताया कौन-कौन हैं साथ

KNEWS DESK – यूट्यूब के लोकप्रिय क्रिएटर अनुराग डोभाल हाल ही में हुए एक्सीडेंट के बाद अभी भी अस्पताल में हैं, और उनकी सेहत को लेकर फैंस और फॉलोअर्स काफी चिंतित हैं। हालाँकि उनके मैनेजर रोहित ने हाल ही में एक लेटेस्ट अपडेट साझा कर फैंस को भरोसा दिया है कि अनुराग की देखभाल पूरी तरह हो रही है।

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने दिया अपडेट

अनुराग के मैनेजर रोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जानकारी साझा की कि अनुराग को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने से पहले उनसे बात हुई थी। उनके फ्रैक्चर का इलाज ऑपरेशन थिएटर में किया जा रहा है। रोहित ने फैंस से खास अनुरोध किया कि अफवाहों और अटकलों पर विश्वास न करें।

रोहित ने कहा, “सभी करीबी दोस्त और लोग यहां मौजूद हैं और रितिका भाभी भी साथ हैं। जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं या गलत खबरें फैला रहे हैं, उनसे मेरा अनुरोध है कि वे नफरत और अफवाहें फैलाना बंद करें। हमारा फोकस केवल अनुराग की सेहत और उनकी जल्दी रिकवरी है।”

अफवाहों पर रोक लगाने का अनुरोध

रोहित ने आगे बताया कि इस समय सिर्फ वही एकमात्र शख्स हैं, जो अनुराग के बारे में सही और अपडेटेड जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने फैंस से कहा कि किसी भी सोशल मीडिया क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर की पोस्ट पर विश्वास न करें, जो सिर्फ व्यूज के लिए बिना पुष्टि की जानकारी शेयर कर रहे हैं।

फैंस और दोस्तों का समर्थन

इसके अलावा, रोहित ने एक और पोस्ट में बताया कि अनुराग के सभी करीबी दोस्त, जिनमें कुछ सेलिब्रिटी दोस्त भी शामिल हैं, उनसे लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने फैंस से यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चीजें शेयर न किए जाने का मतलब यह नहीं कि कोई सपोर्ट नहीं कर रहा है। रोहित ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार और समर्थन अनुराग के लिए बहुत मायने रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *