CM युवा उद्यमी योजना में ओबीसी युवाओं की धाक, लोन लेने में करीब 50% हिस्सेदारी

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही है। योजना की ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, अब तक दिए गए कुल ऋण में सबसे बड़ी हिस्सेदारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं की रही है।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल लाभार्थियों में लगभग 49.8 प्रतिशत ओबीसी वर्ग से हैं। वहीं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की हिस्सेदारी करीब 14.5 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की 0.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। यानी योजना के तहत कारोबार शुरू करने वाले करीब दो तिहाई युवा ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग से जुड़े हैं।

7 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार योजना के तहत 1.23 लाख से अधिक युवाओं को लगभग 14,775 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला है।

ओबीसी वर्ग के लाभार्थियों की बात करें तो अब तक करीब 61 हजार से अधिक युवाओं को 7,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण उपलब्ध कराया गया है। वहीं एससी वर्ग के लगभग 17 से 18 हजार युवाओं को करीब 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई है।

योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के युवाओं को भी मिला है। कुल ऋण वितरण में 0.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के तहत करीब 350 से अधिक लाभार्थियों को लगभग 40 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी 33.3 प्रतिशत और अल्पसंख्यक वर्ग की लगभग 2.1 प्रतिशत दर्ज की गई है।

योजना के तहत क्षेत्रवार आंकड़े बताते हैं कि सेवा क्षेत्र में सबसे अधिक परियोजनाओं को वित्तीय सहायता मिली है। कुल स्वीकृत परियोजनाओं में 62.4 प्रतिशत सेवा क्षेत्र से जुड़ी हैं, जबकि 37.6 प्रतिशत परियोजनाएं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हैं।

योजना के नोडल अधिकारी Sarveshwar Shukla के अनुसार लैंगिक आधार पर देखें तो 71.7 प्रतिशत लाभार्थी पुरुष हैं, जबकि 28.3 प्रतिशत महिलाएं भी इस योजना के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं।

एक नजर में सीएम युवा उद्यमी योजना

3.66 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

3.12 लाख आवेदन बैंकों को भेजे गए

1.27 लाख आवेदनों को बैंकों से मंजूरी

1.23 लाख लाभार्थियों को ऋण वितरित

14,775.23 करोड़ रुपये का कुल ऋण वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *