क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल हैं बला की खूबसूरत, तस्वीरों में देखें उनका ब्यूटी क्वीन वाला लुक

KNEWS DESK- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद कई खिलाड़ी सुर्खियों में हैं। इनमें युवा क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का नाम भी खूब चर्चा में है। अभिषेक ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इन दिनों क्रिकेटर अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

कहा जा रहा है कि लैला फैसल एक फैशन डिजाइनर हैं और उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका फैशन सेंस और खूबसूरती साफ नजर आती है।

फैशन डिजाइनर लैला फैसल का स्टाइलिश अंदाज

लैला फैसल का फैशन सेंस काफी शानदार माना जाता है। एक तस्वीर में वह येलो और पिंक कॉन्ट्रास्ट शरारा सेट में नजर आती हैं। इसके साथ उन्होंने पिंक दुपट्टा कैरी किया है और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया है। यह ट्रेडिशनल आउटफिट उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा है।

वेस्टर्न ड्रेस में भी लगती हैं बेहद ग्लैमरस

लैला सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स में भी काफी स्टाइलिश लगती हैं। एक फोटो में उन्होंने चॉकलेट ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने क्रिसक्रॉस चेन एक्सेसरी स्टाइल की है। स्ट्रेट हेयर और फेदर जैकेट के साथ उनका लुक बेहद क्लासी नजर आता है।

व्हाइट शरारा सूट में दिखा एलिगेंट अंदाज

व्हाइट शरारा सूट में लैला का लुक बेहद एलिगेंट नजर आता है। इस आउटफिट पर पर्ल और हैंडवर्क किया गया है। उन्होंने हैवी फ्लेयर्ड शरारे के साथ शॉर्ट हॉल्टर नेक कुर्ती पहनी है। मैचिंग दुपट्टा, न्यूड मेकअप और वेवी हेयर के साथ उनका लुक बेहद सोबर और आकर्षक लग रहा है।

नेवी ब्लू ट्रेडिशनल सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

ट्रेडिशनल वियर की बात करें तो लैला के इंडियन आउटफिट्स भी कमाल के हैं। एक तस्वीर में उन्होंने नेवी ब्लू रंग का हैवी एंब्रॉयडरी वाला शरारा सेट पहना हुआ है, जिसमें गोल्डन टच दिया गया है। मैसी बन और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है।

पिंक सैटिन ड्रेस में दिखा क्यूट अंदाज

पिंक सैटिन ड्रेस में लैला काफी क्यूट नजर आती हैं। इस लुक में उन्होंने पिंकिश मेकअप किया है, जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है। बालों को हेयर क्लिप से बांधा हुआ है और फोन के साथ पोज देती हुई वह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

आइवरी ड्रेस में नजर आया रॉयल लुक

एक अन्य तस्वीर में लैला ने आइवरी कलर की ट्यूब स्टाइल ड्रेस पहनी है। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस कैरी किया है। क्लासी हेयरस्टाइल और रेड बोल्ड लिपस्टिक के साथ उनका यह लुक बेहद रॉयल और आकर्षक लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *