Knews Desk– राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने छह राज्यों से कुल नौ प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।

बिहार से पार्टी ने दो नेताओं को मैदान में उतारा है, जिनमें नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं। वहीं असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को पार्टी ने राज्यसभा के लिए चुना है। हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट दिया गया है। ओडिशा में पार्टी ने दो नाम घोषित किए हैं प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार। पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।
नामांकन की समयसीमा नजदीक
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। बिहार की पांच सीटों समेत 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। बिहार में अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी और नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है। होली अवकाश के कारण उम्मीदवारों के पास नामांकन के लिए सीमित समय बचा है।
बिहार में कड़ा मुकाबला
बिहार की पांच सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इनमें हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जेडीयू से, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह Rashtriya Janata Dal से, जबकि उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए एनडीए के खाते में पांच में से चार सीटें जाना लगभग तय माना जा रहा है। पांचवीं सीट को लेकर जोड़-तोड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की ओर से रामनाथ ठाकुर का नाम फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है। यदि वे तीसरी बार राज्यसभा पहुंचते हैं तो यह पार्टी के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड होगा, क्योंकि अब तक दो से अधिक कार्यकाल देने की परंपरा नहीं रही है। राजनीतिक गलियारों में अब नजरें नामांकन की अंतिम तारीख और संभावित समीकरणों पर टिकी हैं।
We use cookies
We use cookies to help this site function, understand service usage, and support marketing efforts. Visit Manage Cookies to change preferences anytime. View our Cookie Policy for more info.