राजपाल यादव की नई शुरुआत! ‘शुभ घड़ी आ गई’ कह डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

KNEWS DESK – चेक बाउंस मामले को लेकर हाल ही में सुर्खियों में रहे अभिनेता राजपाल यादव अब एक नई शुरुआत के साथ सामने आए हैं। तिहाड़ जेल जाने और फिर अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख दिया है। राजपाल यादव ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और फैंस से सपोर्ट की अपील की है।

‘नई शुरुआत, नया सफर’

राजपाल यादव ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने लिखा, “नई शुरुआत, नया सफर। अभी सब्सक्राइब करिए मेरे यूट्यूब चैनल पर।” उनके चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा गया है। इस चैनल पर फैंस को व्लॉग्स, मिनी सीरीज, कॉमेडी वीडियो, बिहाइंड द सीन्स (BTS) मोमेंट्स और कई तरह का मनोरंजक कंटेंट देखने को मिलेगा।

‘शुभ घड़ी आ गई है’

अनाउंसमेंट वीडियो में अभिनेता ने कहा, “दोस्तों, बताते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं लंबे समय से नई पारी की तैयारी कर रहा था और अब वह शुभ घड़ी आ गई है। अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च कर रहा हूं। सोशल मीडिया पर आप सभी का बहुत प्यार मिला है। अब इस चैनल के जरिए आपको हमारे बारे में लगातार अपडेट्स मिलते रहेंगे। बस आप अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखें।” उनके इस भावुक संदेश को फैंस ने खूब सराहा है।

फैंस ने दी बधाइयां

राजपाल यादव के इस नए कदम पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “आपको ढेरों शुभकामनाएं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।” मुश्किल दौर के बाद उनकी यह नई शुरुआत फैंस के लिए भी खास मायने रखती है।

वर्क फ्रंट पर क्या है खास?

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही Bhooth Bangla में नजर आएंगे। इसके अलावा वे पॉपुलर फ्रेंचाइजी Welcome to the Jungle का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ Akshay Kumar भी दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *