सिंगापुर पहुंचते ही एक्शन में CM Yogi Adityanath, दिग्गज निवेशक Teo Chee Hean से की अहम मुलाकात

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे हैं। 22 से 24 फरवरी तक चलने वाली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना है।

सिंगापुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने टेमासेक होल्डिंग्स के चेयरमैन Teo Chee Hean और उनकी टीम के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक बुनियादी ढांचे में संप्रभु निवेश भागीदारी की संभावनाओं पर जोर दिया गया।

चर्चा के प्रमुख क्षेत्र रहे-

डेटा सेंटर

लॉजिस्टिक्स हब

नवीकरणीय ऊर्जा

औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य के मजबूत नीतिगत ढांचे और फास्ट-ट्रैक क्लीयरेंस सिस्टम की जानकारी दी, जिससे निवेश प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी बन सकें।

योगी आदित्यनाथ ने इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए इसे “उत्पादक बैठक” बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक और स्थिर निवेश के व्यापक अवसर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की प्रमुख निवेश संस्था जीआईसी के सीईओ Lim Chow Kiat और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और शहरी विकास परियोजनाओं में दीर्घकालिक संस्थागत निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ।

योगी ने उत्तर प्रदेश में जीआईसी की मौजूदा भागीदारी की सराहना की, जिसमें Ganga Expressway परियोजना में आईआरबी के साथ साझेदारी और ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

यह दौरा उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान सिंगापुर के शीर्ष नेतृत्व और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इन बैठकों के परिणामस्वरूप ठोस निवेश समझौते होते हैं, तो उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और अवसंरचनात्मक विकास को नई गति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *