KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं और अब प्री-वेडिंग फंक्शन्स की कथित डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। हालांकि, अब तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
24 फरवरी से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय के प्री-वेडिंग समारोह 24 फरवरी से शुरू हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी। इसके बाद 26 फरवरी को दोनों सात फेरे ले सकते हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शादी राजस्थान के उदयपुर में एक शाही विरासत महल में आयोजित होगी। उदयपुर अपनी रॉयल वेडिंग्स के लिए मशहूर है और कई सेलेब्रिटीज यहां शादी कर चुके हैं।
बेहद प्राइवेट होगी शादी
सूत्रों के अनुसार, शादी को बेहद निजी रखा जाएगा। इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि कपल पहले ही शादी की तैयारियों के लिए उदयपुर पहुंच चुका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
शादी के बाद दो रिसेप्शन?
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद दो अलग-अलग शहरों में रिसेप्शन पार्टी हो सकती है, एक हैदराबाद में और दूसरी मुंबई में। हालांकि, इन खबरों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले 2 फरवरी को भी दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं, जो बाद में महज अफवाह साबित हुईं। अब 26 फरवरी की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हैं।