KNEWS DESK – साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस Rashmika Mandanna और सुपरस्टार Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा चल रही है और अब उनकी शादी को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं।
उदयपुर में होगी शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रूमर्ड कपल की शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित लग्जरी होटल ITC Mementos Ekaaya Udaipur में हो सकती है। हालांकि, अब तक न तो रश्मिका और न ही विजय या उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। उदयपुर अपनी रॉयल वेडिंग्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है और यहां के महलनुमा होटल शादियों को भव्य बना देते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DVB62CyE6PH/
कितना है होटल का किराया?
अगर इस होटल की ऑफिशियल जानकारी देखें, तो यहां के वैली व्यू विला का एक रात का किराया करीब 26 हजार रुपये बताया जा रहा है (क्लब मेंबर्स के लिए)। वहीं,
- अरावली सुईट: लगभग 55 हजार रुपये प्रति रात
- ममेंटोस सुईट: 75 हजार से 88 हजार रुपये प्रति रात
हालांकि, यह किराया सीजन और बुकिंग के अनुसार बदल सकता है।
पहले भी हो चुकी हैं रॉयल शादियां
राजस्थान, खासकर उदयपुर, ग्रैंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। हाल ही में अरबपति राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी भी यहीं हुई थी, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इससे पहले Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने भी उदयपुर में ही शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।