KNEWS DESK – अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी और साउथ सिनेमा के बीच अब तक की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एक तरफ Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 है, तो दूसरी ओर कन्नड़ सुपरस्टार Yash की पैन-इंडिया फिल्म Toxic। दोनों फिल्मों का जबरदस्त बज़ है और ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डाल सकता है।
पैन-इंडिया रिलीज से बढ़ी टक्कर
‘धुरंधर 2’ को हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। वहीं ‘टॉक्सिक’ पहले से ही मल्टीलिंगुअल रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में स्क्रीन्स का बंटवारा तय है, जिसका सीधा असर कलेक्शन पर पड़ सकता है।
संजय गुप्ता ने बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण क्लैश’
फिल्ममेकर Sanjay Gupta ने इस क्लैश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दोनों फिल्में देखेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों एक साथ रिलीज हो रही हैं। उनके मुताबिक, “दोनों फिल्में अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाएंगी। वे एक-दूसरे के बिज़नेस को खा जाएंगी।”
‘काबिल’ और ‘रईस’ का उदाहरण
संजय गुप्ता ने 2017 में अपनी फिल्म Kaabil और Shah Rukh Khan की Raees के बीच हुए क्लैश को याद किया। उनका मानना है कि अगर दोनों फिल्में अलग-अलग रिलीज होतीं, तो दोनों को फायदा होता।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अभी इतना ‘सुपर-रिच’ देश नहीं है कि हर दर्शक एक महीने में दो बड़ी फिल्में देख सके। कई लोग बजट के कारण एक ही फिल्म चुनते हैं, जिससे दोनों फिल्मों के बिज़नेस पर असर पड़ता है।
हालांकि संजय गुप्ता ने क्लैश को गैर-जरूरी बताया, लेकिन यह भी कहा कि मेकर्स के पास ऐसा करने की कोई रणनीतिक वजह जरूर होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिलीज डेट में बदलाव होता है या फिर दोनों फिल्में आमने-सामने टकराकर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाती हैं।