कैंसर से उबर रहीं दीपिका कक्कड़ की फिर बिगड़ी तबीयत! पेट में सिस्ट मिलने से परिवार परेशान

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। पिछले साल 2025 से लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका ने 14 घंटे लंबी सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया था। हालांकि अब इलाज के दौरान एक नई परेशानी सामने आई है।

दीपिका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनके पेट में एक सिस्ट (गांठ) पाई गई है, जिसके कारण उन्हें तेज दर्द का सामना करना पड़ा। डॉक्टर जल्द ही एक छोटा सा प्रोसीजर करेंगे, जिसमें इस सिस्ट को जलाकर हटाया जाएगा।

अचानक बढ़ा पेट दर्द, अस्पताल में कराना पड़ा चेकअप

दीपिका के पति Shoaib Ibrahim ने व्लॉग में बताया कि एक्ट्रेस को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द इतना ज्यादा था कि परिवार घबरा गया और तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। शुरुआती जांच में पता चला कि उनके पेट में 13MM की सिस्ट है।

शोएब ने बताया कि पहले सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन रात में दर्द बढ़ गया, जिसके बाद मेडिकल जांच कराई गई और सिस्ट की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने फिलहाल इसे सिस्ट ही बताया है और इसे छोटे प्रोसीजर से हटाने की बात कही है।

बढ़ा AFP लेवल, परिवार को सताई चिंता

व्लॉग में यह भी बताया गया कि दीपिका का AFP (Alpha-Fetoprotein) लेवल थोड़ा बढ़ा हुआ है। जहां सामान्य रेंज 10 मानी जाती है, वहीं उनकी रिपोर्ट में यह 12 आया है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत ज्यादा चिंताजनक नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

https://www.instagram.com/p/DR2UupTDHR8/

शोएब ने बताया कि उन्हें इस बात का डर था क्योंकि पहले जो ट्यूमर था, वह “बुरी तरह डिफ्रेंशिएटेड और अग्रेसिव” था। ऐसे मामलों में दोबारा होने की संभावना रहती है। हालांकि दिसंबर में कराए गए पीईटी स्कैन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

डॉक्टरों के अनुसार दीपिका को सिस्ट हटाने के लिए तीन-चार दिन अस्पताल में भर्ती रहना होगा। परिवार और फैंस उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *