KNEWS DESK – सिनेमाघरों में इन दिनों O Romeo चर्चा का विषय बनी हुई है। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन Vishal Bhardwaj ने किया है। रिलीज के करीब एक हफ्ते बाद अब सुपरस्टार Hrithik Roshan ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ की है।
ऋतिक रोशन ने की जमकर सराहना
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “‘ओ रोमियो’ की अनोखी खासियत आपको बांधे रखती है। मुझे बहुत मजा आया।” उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर Shahid Kapoor को टैग करते हुए कहा, “आप इस जॉनर में बेस्ट हैं। आप कमाल हैं।” इतना ही नहीं, ऋतिक ने फिल्म के एक खास एक्शन सीक्वेंस ‘गोल-गोल दौड़ने वाला सीन’ को जबरदस्त बताया और दर्शकों से फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील भी की।
बॉक्स ऑफिस पर फीकी रफ्तार
हालांकि फिल्म को दर्शकों और सेलेब्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन कमाई के मामले में ‘ओ रोमियो’ अभी तक बड़ी छलांग नहीं लगा पाई है। सात दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 47.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ Triptii Dimri लीड रोल में हैं, जिनकी परफॉर्मेंस को भी दर्शक सराह रहे हैं।
अविनाश तिवारी का निगेटिव ट्विस्ट
फिल्म में Avinash Tiwary ने निगेटिव किरदार निभाया है। खास बात यह है कि अविनाश और तृप्ति पहले Laila Majnu में साथ नजर आ चुके हैं, जहां दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उस फिल्म में अविनाश हीरो थे, जबकि ‘ओ रोमियो’ में वे विलेन के रूप में दिख रहे हैं।