आईसीयू में भर्ती सलीम खान की हालत स्थिर, खान परिवार ने सेहत पर आगे कोई अपडेट देने से किया इनकार

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और Salman Khan के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 17 फरवरी 2026 को माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital and Research Centre में भर्ती कराया गया था। ताजा अपडेट (18 फरवरी शाम) के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है और 19 फरवरी को वेंटिलेटर हटाए जाने की संभावना जताई गई है।

डॉक्टरों ने क्या बताया?

लीलावती अस्पताल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर के अनुसार मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है। 18 फरवरी की सुबह डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) प्रोसीजर किया गया। किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। हाई ब्लड प्रेशर को देखते हुए एहतियातन वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। उम्र (करीब 90 वर्ष) को ध्यान में रखते हुए रिकवरी में समय लग सकता है, लेकिन स्थिति फिलहाल स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे कोई नियमित हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा।

कब क्या हुआ?

17 फरवरी, सुबह 8:30 बजे फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने अस्पताल में भर्ती कराया, आईसीयू में निगरानी शुरू। 18 फरवरी को डीएसए प्रोसीजर के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट में भेजा गया। 19 फरवरी यानी आज वेंटिलेटर हटाने की संभावना है हालांकि आगे के अपडेट पर परिवार ने चुप्पी साध रखी है|

सलमान खान अस्पताल पहुंचे, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियों ने दुआएं दीं। Sanjay Dutt, Javed Akhtar और Subhash Ghai ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सुभाष घई ने कहा, “वह मेरे भाई जैसे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *