इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत की तारीफ की, 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की अपील की

KNEWS DESK- देश की राजधानी नई दिल्ली के Bharat Mandapam में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में दुनियाभर के कई नेता और टेक इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल हुए। इस अवसर पर Emmanuel Macron ने अपने भाषण में भारत और प्रधानमंत्री Narendra Modi की जमकर तारीफ की।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत “नमस्ते” से की और कहा, “प्रधानमंत्री जी, इस शानदार शहर और देश में आपका स्वागत करने के लिए धन्यवाद। आपके द्वारा आयोजित इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

मैक्रों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत में डिजिटल बदलाव बहुत तेजी से हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, दस साल पहले मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर के पास बैंक खाता नहीं था, लेकिन अब वही विक्रेता तुरंत किसी कंपनी से अपने फोन पर पेमेंट स्वीकार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत हर साल लाखों AI इंजीनियर तैयार करता है। 500,000 इंजीनियरों के साथ, भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी बन चुका है।

समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि फ्रांस ने यह कदम पहले ही उठा लिया है और उम्मीद जताई कि भारत भी इस दिशा में कदम बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *