6 महीने बाद लौटाए 15 लाख के गहने, फरीदाबाद के कबाड़ी ‘खान साहब’ की ईमानदारी से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

KNEWS DESK- हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने इंसानियत और ईमानदारी पर भरोसा और मजबूत कर दिया है। एक कबाड़ व्यापारी, जिसे स्थानीय लोग ‘खान साहब’ के नाम से जानते हैं, ने अपने गोदाम में पड़े कबाड़ में से एक परिवार के 100 ग्राम सोने के गहने खोज निकालकर उन्हें लौटाया।

घटना की शुरुआत पिछले साल जनवरी में हुई थी। फरीदाबाद निवासी Ashok Sharma अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में जाने की तैयारी कर रहे थे। चोरी से बचाने के लिए उन्होंने अपना करीब 10 तोले सोना एक पुराने डिब्बे में रखकर उसे कबाड़ के बोरे में छिपा दिया।

समय बीतने के साथ परिवार ने वह बोरा भूल गया। दीपावली के दौरान जब घर की सफाई हुई, तो उस बोरे को ‘कबाड़’ समझकर ‘खान साहब’ के कबाड़ गोदाम में बेच दिया गया। परिवार को तब अहसास हुआ जब उन्होंने दिवाली पूजन के लिए गहनों की तलाश शुरू की।

करीब 4 महीने की तलाश के बाद, ‘खान साहब’ ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। उन्होंने अपने गोदाम के कबाड़ में से डिब्बे को ढूंढ निकाला और एसीपी Jitesh Malhotra की मौजूदगी में लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी अशोक शर्मा और उनके परिवार को वापस सौंप दी। एसीपी जितेश मल्होत्रा ने इस कदम की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *