तारा सुतारिया ने ब्रेकअप अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “शांति और खुद पर फोकस सबसे जरूरी”

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनका नाम वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। अब तारा ने पहली बार इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ब्रेकअप की अटकलें तब तेज हो गईं जब वीर पहाड़िया के बर्थडे सेलिब्रेशन में तारा नजर नहीं आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यह मान लिया कि दोनों के रिश्ते में अब सब ठीक नहीं है। इसके अलावा, हाल ही में एक कॉन्सर्ट में तारा का सिंगर एपी ढिल्लों के साथ गले लगना भी चर्चा का विषय बना, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं।

एले इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने कहा, “मैं हमेशा यही मानती हूं कि असली सक्सेस अंदर से आती है। अपने मन की शांति, अपने करीबी लोग और खुद को समझना मेरे जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है। मैंने अपनी शांति को प्रोटेक्ट करना सीख लिया है और अपने नर्वस सिस्टम को शांत रखना सबसे जरूरी समझती हूं।”

वर्क फ्रंट पर तारा जल्द ही यश की फिल्म ‘टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस इसके लिए पहले से ही बेहद उत्साहित है।

तारा का यह बयान साफ करता है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ के बजाय अपने मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर फोकस करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *