KNEWS DESK – साल 2025 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर ने पहले थिएटर्स में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म की खासियत सिर्फ इसके दमदार एक्शन और स्टार कास्ट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके गाने FA9LA ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
इस गाने में अभिनेता अक्षय खन्ना के डांस स्टेप ने दर्शकों का ध्यान खींचा और दुनियाभर में वायरल हो गया। गाने की यह लोकप्रियता इतनी ज्यादा रही कि अब FA9LA को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।
FA9LA का रिकॉर्ड और बैकस्टोरी
धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत के किरदार के लिए इस्तेमाल किया गया यह गाना 2024 में रिलीज हुआ था और इसके बाद ही इसकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ।
बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने इस रिकॉर्ड के मौके पर खुशी जाहिर की और कहा, “जब पहली बार मैंने देखा कि गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो मैं शॉक्ड रह गया था। हमें अचानक डील मिली और कहा गया कि ये गाना फिल्म के सीन के लिए बिल्कुल फिट बैठता है। अक्षय खन्ना ने इसमें डांस किया और गाने को जबरदस्त सक्सेस मिली।”
फ्लिपराची ने आगे कहा कि दूसरी भाषा और संस्कृति का होने के बावजूद गाने को भारत और दुनियाभर में इतना पसंद किया जाना उन्हें हैरान कर गया।
गिनीज रिकॉर्ड में FA9LA का नाम
FA9LA गाने ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट में सबसे लंबे समय तक टॉप पर रहने का रिकॉर्ड बनाया और यही वजह है कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस सफलता के बाद रैपर फ्लिपराची मार्च 2026 में भारत टूर पर भी निकलने वाले हैं।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस और ओटीटी जलवा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और यह अब तक की हिंदी फिल्मों में हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है और ओटीटी पर 24 घंटे के अंदर ही नंबर 1 फिल्म बन गई।
19 मार्च 2026 को धुरंधर का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस बार इसका मुकाबला साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। फैंस की नजरें अब इस बॉक्स ऑफिस टकराव पर लगी हैं।