Union Budget 2026: राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बजट की प्रति सौंपी

KNEWS DESK- यूनियन बजट 2026 पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को बजट के बारे में जानकारी दी और बजट की प्रति भी सौंपी। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बजट से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात करना एक संवैधानिक और परंपरागत प्रक्रिया है, जिसका हर साल पालन किया जाता है। इस मुलाकात के बाद वित्त मंत्री अब संसद भवन के लिए रवाना हो गई हैं, जहां वह आज लोकसभा में यूनियन बजट 2026 पेश करेंगी।

राष्ट्रपति भवन जाने से पहले वित्त मंत्री वित्त मंत्रालय से रवाना हुई थीं। इस दौरान उनके हाथ में डिजिटल टैबलेट नजर आया, जिसमें पूरे बजट दस्तावेज मौजूद थे। खास बात यह रही कि यह टैबलेट पारंपरिक लाल रंग की ‘बही-खाता’ स्टाइल के बैग में रखा गया था। बीते कुछ वर्षों से यही बही-खाता बजट दस्तावेज का प्रतीक बन चुका है, जो भारतीय परंपरा और आधुनिक डिजिटल व्यवस्था का संगम दर्शाता है।

अब कुछ ही समय में संसद में बजट पेश किया जाएगा, जिस पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार अर्थव्यवस्था, महंगाई, रोजगार और विकास से जुड़े कई अहम ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *