हाई हील्स पहनना स्टाइलिश, लेकिन सेहत के लिए कितना सुरक्षित? जानिए एक्सपर्ट से

KNEWS DESK- आज के फैशनेबल दौर में फैशन हमारी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुका है। खासतौर पर महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आउटफिट, मेकअप, एक्सेसरीज और फुटवियर का खास ध्यान रखती हैं। स्टाइल को और ग्रेसफुल बनाने के लिए हाई हील्स पहनना अब आम बात हो गई है। ऑफिस, पार्टी, शादी या किसी खास मौके पर हील्स पहनना महिलाओं को कॉन्फिडेंट और एलिगेंट लुक देता है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही स्टाइलिश हाई हील्स आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं? अगर आप भी अक्सर हील्स पहनती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

एक्सपर्ट क्या कहती हैं?

हील्स पहनने को लेकर AIIMS की सीनियर डॉक्टर ऊमा कुमार ने बताया कि हील्स पहनना गलत नहीं है, लेकिन इसे पहनते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। लापरवाही से पहनी गई हील्स सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।

हाई हील्स का सेहत पर असर

डॉक्टर के अनुसार, अगर महिलाएं 2 इंच से ज्यादा ऊंची हील्स पहनती हैं तो इसका सीधा असर जोड़ों (जॉइंट्स) पर पड़ता है। इससे जॉइंट्स पर दबाव बढ़ जाता है, मसल्स पर ज्यादा जोर पड़ता है और समय से पहले डैमेज होने का खतरा रहता है। इसके कारण पिंडलियों में दर्द, एड़ियों में खिंचाव और कमर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा हाई हील्स पहनने से ये दिक्कतें भी हो सकती हैं:

बॉडी पॉश्चर बिगड़ना
रोजाना हील्स पहनने से रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है। हील्स में चलने के दौरान शरीर को संतुलन बनाने के लिए अतिरिक्त जोर लगाना पड़ता है, जिससे कमर और पीठ के निचले हिस्से का बैलेंस बिगड़ सकता है।

छाले और सूजन की समस्या
ज्यादातर हाई हील्स टाइट फिटिंग की होती हैं। इससे पैर की उंगलियों पर दबाव पड़ता है, जिससे सूजन, छाले और तलवों के किनारे सख्त हो सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा रहने पर ये समस्या दर्दनाक बन सकती है।

हाई हील्स पहनते समय बरतें ये सावधानियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हील्स पहनने के बाद पैरों या एड़ियों में दर्द हो रहा है तो कुछ उपाय राहत दे सकते हैं:

  • पैरों की हल्की मसाज करें।
  • रोजाना पैरों की स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें
  • 10–15 मिनट तक एड़ियों और पैरों पर बर्फ से सिकाई करें।
  • बहुत ज्यादा ऊंची हील्स रोजाना पहनने से बचें।

हाई हील्स पहनना फैशन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन सेहत को नजरअंदाज करना सही नहीं है। कभी-कभार और सही तरीके से हील्स पहनना ठीक है, लेकिन रोजाना और ज्यादा ऊंची हील्स पहनना आपकी हड्डियों, मसल्स और पॉश्चर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए स्टाइल के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *