KNEWS DESK- बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की अंतिम सूची तय हो गई है। इस बार मंत्रिमंडल में एनडीए के तीन घटक दल—BJP, JDU, LJP, HAM और RLM—से कुल 25 मंत्री शामिल किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गया है, जबकि जेडीयू (JDU) दूसरे स्थान पर है।
BJP से दोनों डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित 14 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। लिस्ट इस प्रकार है-
BJP के मंत्री
- सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री
- विजय कुमार सिन्हा – उपमुख्यमंत्री
- मंगल पांडेय
- डॉ. दिलीप जायसवाल (एमएलसी)
- नितिन नबीन
- रामकृपाल यादव
- संजय सिंह ‘टाइगर’
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र पासवान
- श्रेयसी सिंह
- डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
JDU कोटे से 7 मंत्री शामिल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से कुल 7 चेहरे मंत्रिमंडल में होंगे।
JDU के मंत्री
- विजय कुमार चौधरी
- श्रवण कुमार
- विजेंद्र यादव
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- जमा खान
- मदन सहनी
एनडीए के अन्य सहयोगियों को भी सरकार में जगह मिली है। LJP, HAM और RLM से कुल 4 मंत्री शामिल होंगे।
LJP (पासवान) कोटे से
- संजय कुमार (पासवान)
- संजय सिंह
HAM कोटे से
- संतोष कुमार सुमन
RLM कोटे से
- दीपक प्रकाश