गौरव खन्ना जल्द बनेंगे पिता! ‘बिग बॉस 19’ फिनाले से पहले एक्टर को मिली जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी

KNEWS DESK – सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स हर नए एपिसोड के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। इस बीच फैमिली वीक की शुरुआत ने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। सबसे पहले कुनिका सदानंद के बेटे ने एंट्री ली और सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खुलकर मस्ती की। इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने शो होस्ट करते हुए घरवालों की क्लास भी लगाई।

इसके बाद शो में एक बड़े ट्विस्ट के रूप में फेमस एस्ट्रोलॉजर की एंट्री हुई, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स के कई व्यक्तिगत सवालों का जवाब दिया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं गौरव खन्ना ने जिन्हें फिनाले से पहले ही जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी का इशारा मिल गया है।

गौरव खन्ना को मिला पिता बनने का संकेत?

घर में एंट्री लेते ही एस्ट्रोलॉजर से गौरव खन्ना ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में एक अहम सवाल पूछा—क्या वो भविष्य में पिता बनेंगे? इस पर एस्ट्रोलॉजर ने जवाब दिया कि उनकी पत्नी बच्चे को लेकर विचार कर रही हैं। यह सुनते ही न सिर्फ गौरव बेहद खुश हुए, बल्कि घरवालों ने भी जोरदार हूटिंग करके उन्हें बधाई दी।

गौरव का यह एक्साइटमेंट बेवजह नहीं था। शो की शुरुआत में ही उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं| वह पिता बनने की इच्छा रखते थे| लेकिन उनकी पत्नी वर्तमान में इसके लिए तैयार नहीं थीं| वह पत्नी की इच्छा और जिम्मेदारियों को समझते हुए शांतिपूर्वक इंतजार कर रहे थे

गौरव ने पूरे सम्मान के साथ कहा था कि, “बच्चा बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं दिनभर काम करता हूं। अगर मेरी पत्नी भी काम में व्यस्त हो गईं, तो बच्चे को संभालना मुश्किल होगा। बच्चे को किसी के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।” अब जब एस्ट्रोलॉजर ने इशारा दिया कि चीजें आगे बढ़ रही हैं, गौरव का चेहरा खुशी से चमक उठा।

इस एपिसोड में जहां कई कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर मुस्कान थी, वहीं फरहाना भट्ट प्रोमो में भावुक होती नजर आईं। पिता को लेकर सवाल पूछने के बाद वह फूट-फूटकर रोती दिखीं। उनकी यह भावनात्मक स्थिति दर्शकों के दिल को छू गई।

फिनाले से पहले फैमिली वीक में बढ़ेगा ड्रामा

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले एपिसोड्स में सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार के सदस्य एक-एक कर शो में नजर आएंगे। खबर है कि गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला भी फैमिली वीक में घर में एंट्री लेंगी।

गौरव और आकांक्षा की शादी साल 2016 में कानपुर में हुई थी। दोनों लगातार टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाए रखे हुए हैं। आकांक्षा की एंट्री से फैंस को यह भी उम्मीद है कि बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक संकेत मिल सकता है।