KNEWS DESK- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में सुबह 11:00 बजे तक कुल 27.65% वोटिंग दर्ज की गई है। राज्य के 18 जिलों में मतदान का उत्साह देखते ही बनता है, और कई जिलों में यह आंकड़ा 30% के आसपास पहुंच चुका है।
जिलों के अनुसार मतदान प्रतिशत
बेगूसराय: 30.37%
भोजपुर: 26.76%
बक्सर: 28.02%
दरभंगा: 26.07%
गोपालगंज: 30.04%
खगड़िया: 28.96%
लखीसराय: 30.32%
मधेपुरा: 28.46%
मुंगेर: 26.68%
मुजफ्फरपुर: 29.66%
नालंदा: 26.86%
पटना: 23.71%
सहरसा: 29.68%
समस्तीपुर: 27.92%
सारण: 28.52%
शेखपुरा: 26.04%
सीवान: 27.09%
वैशाली: 28.67%
पहले चरण में मतदाता सुबह से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। कई बूथों पर सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल की व्यवस्था है ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में युवा और बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएं मतदान के लिए लाइन में खड़े दिख रहे हैं। मतदान का यह आंकड़ा यह संकेत दे रहा है कि पहले चरण में आम जनता भी लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी कर रही है।
मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से समय शाम 5 बजे समाप्त कर दिया जाएगा। पहले चरण के बाद अगले चरणों में भी पूरे राज्य में मतदान प्रक्रिया क्रमशः पूरी की जाएगी।