डिजिटल डेस्क- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बगावत तेज हो गई है। इसी बीच पार्टी ने कड़ा कदम उठाते हुए 27 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पत्र जारी कर बताया कि सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने या महागठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने का आरोप है। राजद के इस ऐक्शन में कई पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। निष्कासन का कारण पार्टी अनुशासन भंग करना बताया गया है।
आरजेडी से निकाले गए 27 नेताओं की पूरी सूची
- छोटे लाल राय – विधायक, परसा
- रितु जायसवाल – पूर्व प्रत्याशी, परिहार
- राम प्रकाश महतो – पूर्व विधायक, कटिहार
- अनिल सहनी – पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर
- सरोज यादव – पूर्व विधायक, बड़हरा
- गणेश भारती – पूर्व विधान पार्षद, मुजफ्फरपुर
- मो. कामरान – विधायक, गोविंदपुर
- अनिल यादव – पूर्व विधायक, नरपतगंज
- अक्षय लाल यादव – पूर्व प्रत्याशी, चिरैया
- राम सखा महतो – जिला प्रधान महासचिव, चेरिया बरियारपुर
- अवनिश कुमार – राज्य परिषद सदस्य, भागलपुर
- भगत यादव – शेरघाटी
- मुकेश यादव – संदेश
- संजय राय – जिला प्रधान महासचिव, वैशाली
- कुमार गौरव – उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, दरभंगा
- राजीव कुशवाला – जिला महासचिव, दरभंगा
- महेश प्रसाद गुप्ता – जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, जाले
- वकील प्रसाद यादव – जाले
- पूनम देवी गुप्ता – जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, मोतिहारी
- सुबोध यादव – पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मोतिहारी
- सुरेंद्र प्रसाद यादव – प्रदेश महासचिव, सोनपुर, सारण
- नीरज राय – जगदीशपुर
- अनिल चंद्र कुशवाहा – प्रदेश महासचिव, वैशाली
- अजीत यादव – जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज, भागलपुर
- मोती यादव – गोपालपुर, भागलपुर
- रामनरेश पासवान – प्रखंड अध्यक्ष, चिरैया, पूर्वी चंपारण
- अशोक चौहान – प्रखंड अध्यक्ष, पताही, पूर्वी चंपारण
नीतीश कुमार भी दिखा चुके हैं 16 नेताओं को बाहर का रास्ता
आरजेडी के इस एक्शन से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिनमें विधायक गोपाल मंडल और कई पूर्व मंत्री शामिल थे।