सचिन सांघवी पर यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप, पुलिस हिरासत में बॉलीवुड म्यूजिशियन

KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिशियन सचिन-जिगर की जोड़ी के सचिन सांघवी इस समय पुलिस हिरासत में हैं। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उन्होंने 2024 के फरवरी में सचिन सांघवी से संपर्क किया था। इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और सचिन ने कथित तौर पर उन्हें म्यूजिक एल्बम में मौका देने का वादा किया। इसके बाद महिला का आरोप है कि सचिन ने उन्हें स्टूडियो बुलाया और शादी का प्रस्ताव देने के साथ-साथ उनका यौन उत्पीड़न किया।

https://www.instagram.com/p/DQMBoFfEyKE/?

अधिकारियों ने बताया कि सचिन को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

सचिन-जिगर की फिल्मी म्यूजिक यात्रा

सचिन-जिगर की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। इनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ शामिल हैं। वर्तमान में उनका म्यूजिक आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में सुनने को मिल रहा है।