दिवाली 2025: इस दिवाली अपने घर को सजाएं क्रिएटिव दीयों से, बाजार के डेकोरेटिव दीये भी पड़ जाएंगे इसके सामने फीके!

KNEWS DESK- दिवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आशा, सकारात्मकता और खुशियों का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर घर को सजाने के लिए दीयों का विशेष महत्व है। बाजार में आजकल कई तरह के डेकोरेटिव दीये उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार वे महंगे होते हैं। वहीं, घर पर ही थोड़ी रचनात्मकता और साधनों का इस्तेमाल करके आप अपने पुराने या साधारण दीयों को भी सुंदर और यूनिक अंदाज में सजाकर घर को रोशन कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और आकर्षक दीया डेकोरेशन आइडियाज, जिन्हें आप इस दिवाली आजमा सकते हैं।

दिया लेयर स्टैंड

https://www.instagram.com/reel/DPY7ioRE4_Z/?

यदि आप कुछ अलग और क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो दीयों का लेयर स्टैंड बनाएं। कई दीयों को आपस में चिपकाकर स्टैक करें। इसे रंग, मोती या ग्लिटर से सजाएं। इस तरह का स्टैंड सजावट में खास और आकर्षक लगता है।

मोती और ग्लिटर से सजाएं

https://www.instagram.com/reel/DOgWMi1EUBv/?

आपके पास पुराने या नए दीये हों, उन्हें मोती और ग्लिटर की मदद से सजाना बेहद आसान और आकर्षक है। गोटा पट्टी या रिबन का इस्तेमाल कर उन्हें और भी खास बनाया जा सकता है। यह तरीका दीयों को रिच और ग्लैमरस लुक देता है।

लकड़ी के चम्मच से कमल डिजाइन

https://www.instagram.com/reel/DO8E_zWES4E/?

अगर आप कुछ सरल और यूनिक करना चाहते हैं। दीयों को कलर करें और लकड़ी के चम्मच से कमल के फूल का आकार बनाएं। यह तरीका बहुत ही यूनिक और चमकदार लगता है। इसे आप बच्चों के साथ मिलकर भी बना सकते हैं।

पिस्ते के छिलकों से नैचुरल लुक

https://www.instagram.com/reel/DBQUfFHykuQ/?

घर पर पिस्ता या अन्य नट्स हों तो उनके छिलकों का इस्तेमाल कर दीयों को सजाया जा सकता है। इससे दीयों को नेचुरल और ऑर्गैनिक लुक मिलता है। पोम-पोम या छोटे ग्लिटर के टुकड़े डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

सिंपल कलरिंग और डिजाइन

यदि आप कुछ सिंपल और सोबर रखना चाहते हैं। केवल रंगों का इस्तेमाल कर दीयों को सजाएं। फ्लोरल या ज्योमेट्रिक डिज़ाइन बनाकर उन्हें स्टाइलिश लुक दें। यह तरीका बहुत ही आसान है और जल्दी तैयार हो जाता है।

https://www.instagram.com/reel/DPWX7VnkelP/?

इस दिवाली अपने घर को सजाने का सबसे मजेदार तरीका है अपने हाथों से दीयों को क्रिएटिव अंदाज में सजाना। यह न केवल बजट में आसान है, बल्कि आपके घर में खुशियों और रोशनी की चमक भी बढ़ाता है। अपने पुराने दीयों को सजाकर इस दिवाली को यादगार बनाएं और परिवार के साथ मिलकर यह खूबसूरत क्रिएशन एंजॉय करें।