बिहार विधानसभा चुनाव: जन सुराज ने जारी की दूसरी उम्मीदवारों की सूची, 65 प्रत्याशियों के नाम घोषित

KNEWS DESK – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और प्रशांत किशोर खुद मौजूद रहे। दूसरी सूची में कुल 65 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए।

प्रमुख प्रत्याशी और सीटें

दूसरी सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में हैं| भागलपुर: अभयकांत झा, शिवहर: नीरज सिंह, नरकटिया: लाल बाबू यादव, कल्याणपुर: मंतोष सहनी, संदेश: राजीव रंजन सिंह, बाजपट्टी: आजम अनवर हुसैन, हरलाखी: रत्नेश्वर ठाकुर, नरपतगंज: जनार्दन यादव, इस्लामपुर: तनुजा कुमारी और डॉ. शाहनवाज: बड़हरिया

पार्टी ने इन उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय सामाजिक समीकरण और स्थानीय जनसमर्थन को ध्यान में रखकर किया है।

पहली सूची और प्रमुख नाम

जन सुराज पार्टी ने 9 अक्टूबर 2025 को पहली सूची जारी की थी, जिसमें 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पहली सूची में प्रमुख नामों में शामिल थे| आर के मिश्रा (दरभंगा) – बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी, वाई वी गिरि (मांझी) – वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता, के सी सिन्हा (कुम्हरार) – पटना विश्वविद्यालय और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और रितेश रंजन पांडेय (करगहर) – भोजपुरी गायक|

हालांकि पहली सूची में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

प्रशांत किशोर का प्रचार अभियान

प्रशांत किशोर ने 11 अक्टूबर को राघोपुर से अपना चुनाव प्रचार औपचारिक रूप से शुरू किया। राघोपुर में उनकी जनसभा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। अपने भाषण में पीके ने कहा कि वह तेजस्वी यादव को “अमेठी में राहुल गांधी की तरह” हराएंगे।

उन्होंने जनता से सवाल किया, “आपके स्थानीय विधायक दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं, क्या आप कभी अपनी समस्या लेकर उनके पास जा पाए हैं?” इस सवाल पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिससे संकेत मिला कि आम मतदाताओं के लिए तेजस्वी यादव तक पहुंचना आसान नहीं रहा है।