KNEWS DESK – करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सिर्फ पूजा का अवसर नहीं बल्कि अपने पति के प्रति प्रेम और श्रद्धा दिखाने का तरीका भी है। इस दिन मेहंदी लगाना भी एक अहम परंपरा है। लेकिन हाथों की मेहंदी तभी खूबसूरत और आकर्षक दिखती है जब उसका रंग गहरा हो। संतरी या फीकी मेहंदी न सिर्फ हाथों की सुंदरता को कम कर देती है, बल्कि आसपास की महिलाएं यह कहकर चुटकी लेने लगती हैं कि पति का प्यार कम होने लगा है।
हालांकि, पति के प्यार और मेहंदी के रंग का कोई लेना-देना नहीं है। मेहंदी का गाढ़ा होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने मेहंदी का घोल किस तरह तैयार किया, इसे कैसे लगाया और सही स्टेप्स फॉलो किए या नहीं। यहां कुछ असरदार हैक्स दिए जा रहे हैं, जिनसे आपकी मेहंदी गाढ़ी और लाल दिखेगी।
1. मेहंदी के घोल में चायपत्ती और कॉफी डालें
अगर आप घर पर ही मेहंदी तैयार कर रही हैं, तो मेहंदी के घोल में थोड़ा सा चायपत्ती या कॉफी का पानी मिलाएं। इससे मेहंदी का रंग गहरा आएगा और हाथों पर अच्छी तरह चढ़ेगा।
2. हाथों को पूरी तरह साफ करें
मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को तेल, क्रीम या सब्जी के रस से पूरी तरह साफ कर लें। साफ हाथों पर ही मेहंदी अच्छी तरह रचती है और उसका रंग लंबे समय तक टिकता है।
3. सूखने के बाद धीरे-धीरे छुड़ाएं
कई महिलाएं मेहंदी को पूरी रात लगाए रखती हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि इससे रंग गाढ़ा होगा। मेहंदी को सूखने के बाद हल्के से नाखून या रूई से छुड़ाना चाहिए। रात में पानी से मत धोएं। इससे मेहंदी ऑक्सीडाइज होकर गाढ़ी दिखाई देती है।
4. लौंग की भाप का नुस्खा
लौंग को तवे पर गर्म करें और थोड़ी दूर से हाथ को उस भाप के पास रखें। इससे मेहंदी का रंग गहरा और आकर्षक बनता है।
5. चीनी और नींबू का घोल
दादी-नानी के नुस्खे के अनुसार मेहंदी गाढ़ी करने के लिए हल्का सा पानी और चीनी मिलाकर घोल तैयार करें। मेहंदी सूखने के बाद इसे रूई से हाथों पर लगाएं। इसमें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है, जिससे रंग और गहरा होता है।
6. मेहंदी करवा चौथ की सुबह नहीं, बल्कि पहले दिन लगाएं
बहुत सी महिलाएं सोचती हैं कि सुबह मेहंदी लगाने से यह ताजी और गाढ़ी दिखेगी। लेकिन असली रंग और गाढ़ा प्रभाव पाने के लिए मेहंदी को कम से कम 24 घंटे पहले लगाना चाहिए।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप करवा चौथ 2025 पर अपने हाथों को खूबसूरत, गाढ़ी और आकर्षक मेहंदी से सजा सकती हैं। यह न सिर्फ परंपरा निभाने में मदद करेगी, बल्कि आपके हाथों की चमक और सुंदरता भी बढ़ाएगी।