KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
नया प्रोजेक्ट या अपडेट?
पंकज ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, “एक नई शुरुआत, यह किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है, माहौल कैसा है? एक नया अपग्रेड?” इससे साफ हो रहा है कि यह लुक शायद किसी नई फिल्म या प्रोजेक्ट की शुरुआत का हिस्सा है।
सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
पंकज के इस यूनिक लुक पर बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान हो गए। रणवीर सिंह ने लिखा, “अरे, ये क्या गुरुजी, हम सुधर गए और आप बिगड़ गए।” राघव जुयाल ने फायर इमोजी शेयर की। भाग्यश्री ने कहा, “अरे बाप रे, क्या बात है?” सबा पटौदी ने लिखा, “वाह, माशाअल्लाह।” रोजलिन खान ने पूछा, “क्या बात है त्रिपाठी जी?”
https://www.instagram.com/p/DPWcuPnDCko/
पंकज का यूनिक लुक
पंकज का यह लुक ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया से बिलकुल अलग और यूनिक है। उन्होंने डार्क ग्रीन मखमली शेरवानी जैकेट पहनी है, जिस पर बारीक गोल्डन कढ़ाई की गई है। इसे उन्होंने ब्लैक शर्ट और लाल सलवार के साथ कैरी किया है। इसके अलावा उन्होंने कैप भी पहना है, जो उनके लुक को और मॉडर्न बनाता है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस नए लुक को देखकर काफी प्रभावित हैं और उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।