KNEWS DESK – हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं। सेलेना ने अपने लॉन्ग-टाइम ब्वॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको संग सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।
वेडिंग फोटोज वायरल
सेलेना ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की और इस दौरान वे व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे बने बेनी ब्लैंको सूट-बूट में काफी हैंडसम नजर आए। सेलेना द्वारा शेयर की गई फोटोज में दोनों रोमांटिक पोज़ देते दिख रहे हैं। उनकी वेडिंग पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पहले ही कर चुकी थीं ऐलान
सेलेना ने अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी से पहले ही उनकी वेडिंग को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने पहले ही अनाउंस किया था कि सितंबर में बेनी संग शादी करने वाली हैं, लेकिन डेट रिवील नहीं की थी। अब फोटोज के जरिए उन्होंने फैंस को स्पेशल अंदाज में यह खुशखबरी दी।
https://www.instagram.com/p/DPH6AbikoLG/
बता दें कि सेलेना और बेनी ने दिसंबर 2024 में सगाई की थी। उस समय भी सेलेना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। तभी से उनके फैंस इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे।
कौन हैं बेनी ब्लैंको?
बेनी ब्लैंको हॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं। उन्होंने ‘ईस्ट साइड’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘रोजेज’ और ‘सेनोरीटा’ जैसे कई सुपरहिट गानों को लिखा है। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी पहचान बेहद खास है और अब सेलेना संग शादी के बाद दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया है।